1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. डेली पेट साफ करने के लिए घंटो टॉयलेट में बैठना पड़ता है, तो रोज करें खजूर का सेवन, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

डेली पेट साफ करने के लिए घंटो टॉयलेट में बैठना पड़ता है, तो रोज करें खजूर का सेवन, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। यह एक आम समस्या है। पानी कम पीने और फल और सब्जियों का सेवन न करने व अन्य कारणों से भी कब्ज की दिक्कत होती है। फेसम डाइटिशियन के अनुसार खजूर का सेवन करने से कब्ज (Constipation) कि समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। यह एक आम समस्या है। पानी कम पीने और फल और सब्जियों का सेवन न करने व अन्य कारणों से भी कब्ज की दिक्कत होती है। फेसम डाइटिशियन के अनुसार खजूर का सेवन करने से कब्ज (Constipation) कि समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पढ़ें :- Menstrual Leave Petition : पीरियड्स लीव याचिका पर CJI सूर्यकांत का 'सुप्रीम इनकार', बोले-खत्म हो जाएगा महिलाओं का करियर , नहीं देगा कोई नौकरी

खजूर बेहद पौष्टिक होता है। इसका सेवन करने से पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन करने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है।

डाइटिशियन के अनुसार अगर आप कब्ज में आराम पाना चाहते है तो खजूर का नियमित सेवन किया जा सकता है।पेट के लिए तो फायदेमंद होता ही है इंस्टैंट एनर्जी मिलती है।खजूर में फाइबर अच्छी मात्रामें पाया जाता है। जिससे पाचन बेहतर होता है। कब्ज (Constipation) से बचने के लिए न सिर्फ हेल्दी फूड्स खाने होंगे बल्कि कई अन्हेल्दी फूड आइटम्स भी खाने से परहेज करना होगा।

फ्राइड फूड्स में हद से ज्यादा सेचुरेटेड फैट्स होते हैं जो पेट और आंत के लिए मुश्किलें पैदा कर देते हैं, क्योंकि इनका डाइजेशन आसान नहीं होता और ये कब्ज (Constipation) का कारण बनता है। मौजूदा दौर में प्रोसेस्ड फूड्स का चलन बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन पेट के लिए अच्छा नहीं होता। इसमें हद से ज्यादा नमक, शुगर और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं जो पेट के लिए कई तरह की परेशानी का जन्म देते हैं।

बहुत अधिक शराब का सेवन आंत की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे एंडोटॉक्सिन का उत्पादन बढ़ा सकता है और संभावित रूप से एसिड रिफ्लक्स, खराब पाचन और बैक्टीरिया की वृद्धि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...