HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. इस पंखे को लगाएंगे तो कम खर्च होगी बिजली, कम आएगा आपका बिल

इस पंखे को लगाएंगे तो कम खर्च होगी बिजली, कम आएगा आपका बिल

देश में बहुत से ऐसे लोग है जिनकी जेब एसी खरीदने के लिए साथ नहीं देती है। ऐसे में वो लोग ठंडक पाने के लिए पंखे का ही इस्तेमाल करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

देश में बहुत से ऐसे लोग है जिनकी जेब एसी खरीदने के लिए साथ नहीं देती है। ऐसे में वो लोग ठंडक पाने के लिए पंखे का ही इस्तेमाल करते है। अगर जेब की बात करें तो अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है छत और टेबल फैन में से बेहतर कौन सा पंखा होता है। जो सस्ता और किफायती हो।

पढ़ें :- Google 20 सितंबर से बंद कर देगा इनका Gmail, आप बचा सकते हैं अपना अकाउंट

अगर आप भी मन में ऐसा ही सवाल लिए पंखा खरीदने की सोच रहे हैं तो तो चलिए बताते है। छत के पंखे को में लंबे ब्लेड होते हैं जो कमरे में हवा को सर्कुलेट करने के लिए गोल गोल घूमते हैं। छत का पंखा कितनी बिजली की खपत करते हैं, इसके बारे के स्पष्ट रूप से तो कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि हर पंखे की बिजली खपत अलग अलग हो सकती है।

हालांकि, पंखे के आकार, स्पीड और टाइप के आधार पर छत के पंखों की ऊर्जा खपत नब्बे से सौ वाट तक हो सकती है। अगर छत वाला पंखा लगाने के फायदे की बात करें तो छत के पंखे बड़े कमरों को ठंडा करने में अधिक कारगर होता है, क्योंकि छत वाला पंखा गोल गोल घूमकर पूरे कमरे में चारों ओर हवा को पहुंचा सकता है।

छत के पंखे घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। छत के पंखे अधिक टिकाऊ होते हैं और टेबल पंखे की तुलना में इनकी उम्र लंबी होती है।अगर छत वाले पंखे के नुकसान के बारे में बात करें तो टेबल पंखे की तुलना में छत के पंखे अधिक महंगे आते हैं। छत के पंखे को प्रोफेशनल इंस्टालेशन की आवश्यकता होती है।

कुछ छत के पंखे शोर कर सकते हैं और कमरे की शांति को भंग कर सकते हैं।जबकि टेब वाले पंखे छोटे और पोर्टेबल होते हैं इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में या कहीं भी किसी भी जगह पर ले जाकर रखा जा सकता है। इनमें छोटे ब्लेड होते हैं। बिजली खपत की बात की जाए तो पंखे के साइज और स्पीड के आधार पर, टेबल फैन की ऊर्जा खपत लगभग तीस से साठ वाट तक होती है।

पढ़ें :- Samsung यूजर्स हो जाएं तैयार, भारत में Galaxy M55s 5G की इस दिन होगी एंट्री

अगर टेबल फैन के फायदे की बात करें तो छत के पंखे की तुलना में टेबल फैन ज्यादा सस्ते होते हैं। टेबल फैन पोर्टेबल होते हैं और इन्हें कहीं भी ले जाकर रख सकते हैं, जबकि छत वाला पंखा एक ही जगह पर सेट हो जाता है।

टेबल फैन के नुकसान की बात करें तो टेबल फैन बड़े कमरे को ठंडा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वे सीमित मात्रा में हवा सर्कुलेट करते हैं। टेबल फैन बस एक व्यक्ति तक ही हवा पहुंचा सकता है।

टेबल पंखे कम टिकाऊ होते हैं। टेबल वाला पंखा छत वाले पंखे की तुलना में कम बिजली खर्च होती है। इससे बिजली बिल भी कम आता है। हालांकि, अब कई छत वाले पंखे भी ऐसे आने लगे है जिसमें कम बिजली खर्च
हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...