1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty Hacks : बरसात में टूट-टूटकर झाड़ू हो गए हैं बाल, तो घबराएं नहीं; बस अपनाएं ये आसान उपाय

Beauty Hacks : बरसात में टूट-टूटकर झाड़ू हो गए हैं बाल, तो घबराएं नहीं; बस अपनाएं ये आसान उपाय

लगातार भारी बारिश होने के कारण अक्सर लोगों को  बाल झड़ने की प्रॉबलम होती है।  इसलिए अगर पिछले कुछ हफ्तों से आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या टूटकर गिर रहे हैं, तो घबराएं नहीं, ये मानसून का ही असर है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्यों बरसात में अक्सर क्यों बेजान और सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं बाल?

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

लगातार भारी बारिश होने के कारण अक्सर लोगों को  बाल झड़ने की प्रॉबलम होती है।  इसलिए अगर पिछले कुछ हफ्तों से आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या टूटकर गिर रहे हैं, तो घबराएं नहीं, ये मानसून का ही असर है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्यों बरसात में अक्सर क्यों बेजान और सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं बाल?

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

इन वजहों से भी झड़ते हैं बाल

एसिड रेन और प्रदूषक: प्रदूषकों के साथ मिलकर बारिश का पानी बालों में नेचुरल केराटिन को खत्म कर देता है, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं।

  एक्स्ट्रा सीबम: नमी बालों में तेल के प्रोडक्शन को बढ़ाती है, जिससे रोमछिद्र यानी पोर्स गंदगी और डेड स्किन सेल्स के कारण बंद हो जाते हैं, जिससे जड़ें और भी लूज हो जाती हैं।

विटामिन डी में कमी: बरसात के दिनों में सूरज की रोशनी के कम संपर्क में आने से विटामिन डी का लेवल कम हो जाता है, जिससे पोर्स का फंक्शन प्रभावित होता है।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम

ऐसे रखें बालों का ख्याल

अगर बारिश में आपके बाल भीग जाते हैं, तो उन्हें तुरंत किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे बाल फ्रेश और खुजली मुक्त रहेंगे।

बालों के नेचुरली सूखने का इंतजार न करें। बाल धोने के तुरंत बाद सुखाने के लिए कम तापमान पर ड्रायर का इस्तेमाल करें।

पसीने से तर स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना बाल धोएं।

नियमित अंतराल पर ट्रिमिंग करवाएं। इससे बालों के सिरे हेल्दी रहेंगे और आपके बालों को अच्छा आकार मिलेगा।

पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

मानसून में हफ्ते में एक बार धोने से पहले स्कैल्प पर 5 मिनट के लिए ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।

हर बार बाल धोने से पहले बालों पर 5 मिनट तक तेल लगाएं। इससे बाल मुलायम और हेल्दी रहेंगे।

बालों को खुला रहने दें, मानसून में बालों को हर समय बांधकर न रखें। इससे बाल और स्कैल्प पसीने से तर हो जाते हैं और समस्याएं पैदा होती हैं।

गीले बालों में बाहर न निकलें। नमी, धूल और प्रदूषण बालों पर बुरा असर डाल सकते हैं।

इस मौसम में स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें। ये प्रोडक्ट्स स्कैल्प पर जम जाते हैं और जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं।

 

पढ़ें :- Anti Aging Tips : एजिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार , लंबे समय तक रहेगी त्वचा जवां और हेल्दी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...