1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- देश के अच्छे भविष्य की चाबी भी जनता के पास है

अलीगढ़ में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- देश के अच्छे भविष्य की चाबी भी जनता के पास है

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी (PM Modi)  को अलीगढ़ का ताला प्रतीक देकर स्वागत किया। अलीगढ़ और हाथरस भाजपा प्रत्याशियों ने कमल का फूल देकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी (PM Modi)  को अलीगढ़ का ताला प्रतीक देकर स्वागत किया। अलीगढ़ और हाथरस भाजपा प्रत्याशियों ने कमल का फूल देकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

पीएम मोदी (PM Modi) ने मंच से राधे-राधे से संबोधन की शुरूआत की। इसके बाद बोलने के लिए जनता से इजाजत मांगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जनता जनार्दन ही भगवान है। सपा-कांग्रेस के परिवारवाद और तुष्टीकरण पर ऐसा ताला लगाया कि दोनों शहजादों को उसकी चाबी भी नहीं मिल रही है। अच्छे भविष्य की चाबी भी जनता के पास है। देश को गरीबी, भष्टाचार, परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है। इसके लिए जरूरी है फिर एक बार मोदी सरकार। इस चुनाव में अलीगढ़ के मेरे परिवारजन कांग्रेस और इंडी गठबंधन की दुकान पर हमेशा के लिए ताला लगाने का मन बना चुके हैं। यहां जनसभा में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का मैं सिर झुकाकर वंदन करता हूं।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि गर्मी है, सुबह-सुबह जलपान से पहले मतदान करें। देश के लिए मतदान करना जरूरी है। पहले आतंकवादी गतिविधि देखी जाती थीं, पहले अनजान वस्तुओं को छूने के लिए मना करना सुना जाता था। मोदी-योगी का कमाल है कि सारा बंद हो गया। गैंगवार, बलात्कार, गुंडागर्दी सपा सरकार के ट्रेडमार्क थे। योगी की सरकार में सब खत्म हो गया। जब मैं पश्मांदा मुस्लमानों की बात करता हूं तो विपक्षियों के बाल खड़े हो जाते हैं। तीन तलाक से महिला, उनके परिवार वाले परेशान थे। मोदी ने तीन तलाक कानून लाकर उनका जीवन बचाया है।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने बताया कि पहले माता-बहनें अकेले हज करने नहीं जा पाती थीं। अब वह बिना मेहरम के हज जा सकती हैं। कांग्रेस सरकार में गरीब को पूरा पैसा देकर भी पूरा राशन नहीं मिलता था। आज अलीगढ़-हाथरस के लोगों को पूरा और मुफ्त राशन मिल रहा है। फ्री इलाज मिल रहा है। मोदी ने गारंटी दी है कि आपके परिवार के 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग के 5 लाख तक के इलाज की सुविधा यह बेटा करेगा। ये सब मोदी ने नहीं आपके एक वोट ने किया। इसके पुण्य के आप ही हकदार है। 10 साल में जो किया वह तो ट्रेलर है, हमें तो अभी बहुत काम करना है।

‘चुनाव के माध्यम से विपक्ष की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर पीएम मोदी को तीसरी बार बनाएं पीएम’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने अपने संबोधन में कहा कि पहले चरण के किसी भी सीट पर विपक्षियों का खाता भी नहीं खुलेगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी स्वयं आए थे, जिसका अब सत्र भी शुरू हो गया है। जिन सपा, बसपा, कांग्रेस के लोगों ने विकास से वंचित रखा, चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं। फिर एक बार, अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगवाए। अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि के लिए वोट देने की अपील की। केवल कमल का फूल और मोदी को देखे। जय, जय श्रीराम के साथ बात को खत्म किया।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...