1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा राज में शिक्षा व्यवस्था माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले, युवा सारी ऊर्जा गवां रहे हैं भ्रष्टाचार से लड़ने में : प्रियंका गांधी

भाजपा राज में शिक्षा व्यवस्था माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले, युवा सारी ऊर्जा गवां रहे हैं भ्रष्टाचार से लड़ने में : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा उपचुनाव (Wayanad Lok Sabha Seat) में पार्टी प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि NEET-UG पेपर लीक, NEET-PG रद्द, UGC-NET रद्द व CSIR-NET परीक्षा रद्द आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा उपचुनाव (Wayanad Lok Sabha Seat) में पार्टी प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि NEET-UG पेपर लीक, NEET-PG रद्द, UGC-NET रद्द व CSIR-NET परीक्षा रद्द आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

भाजपा राज में  राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की बना दिया है पहचान 

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। उन्होंने कहा कि लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है।

युवा  सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ देख रहे हैं तमाशा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार (BJP Government) साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार (BJP Government) एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

पढ़ें :- युवक बना हैवान बारात दिखाने के बहाने छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म, घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भागा आरोपी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...