1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा, टॉयलेट में बहाई ‘राख’

केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा, टॉयलेट में बहाई ‘राख’

केरल के पलक्कड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार की तस्वीर के साथ प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और अंतिम संस्कार की रस्मों का मंचन किया।

By Sushil Sah 
Updated Date

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार की तस्वीर के साथ प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और अंतिम संस्कार की रस्मों का मंचन किया।

पढ़ें :- SIR Controversy : चुनाव आयोग को बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा झटका, सिस्टम पर भी फटकार,कहा-10 दिनों में फिर से जोड़ें नाम...

रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पलक्कड़ के स्टेडियम बस स्टैंड के पास आयोजित किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से एक प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बस स्टैंड पहुंचे। वहां पर ज्ञानेश कुमार की माला चढ़ी तस्वीर रखी गई। फिर प्रतीकात्मक चिता जलाकर विरोध जताया गया। कथित तौर पर इस प्रदर्शन के बाद प्रतीकात्मक चिता की राख को इकट्ठा करके एक शौचालय में भी बहाया गया। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर है। इसके अलावा केरल विधानसभा ने भी 12 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया था।

फिलहाल, यह प्रदर्शन अब इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें चुनाव आयोग के प्रमुख के खिलाफ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार जैसा विरोध प्रदर्शन किया गया।

पढ़ें :- टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, बोलीं- ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान लूटा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...