1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खीरी में अनियंत्रित बस बिजली के पोल से टकराकर डम्पर से भिड़ी, 29 यात्री घायल व 13 की हालत गंभीर, 100 किमी की स्पीड में हुई टक्कर

खीरी में अनियंत्रित बस बिजली के पोल से टकराकर डम्पर से भिड़ी, 29 यात्री घायल व 13 की हालत गंभीर, 100 किमी की स्पीड में हुई टक्कर

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया में सम्पूर्णानगर मार्ग (Sampurnanagar Road) पर मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी यात्री बस (संख्या यूपी 31 बीटी 7771) अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और फिर एक डम्पर से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया में सम्पूर्णानगर मार्ग (Sampurnanagar Road) पर मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी यात्री बस (संख्या यूपी 31 बीटी 7771) अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और फिर एक डम्पर से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस के 'युवराज' को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए: सीएम योगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस सम्पूर्णानगर से पलिया की ओर जा रही थी। पलिया पहुंचने से पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के घर के सामने चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पहले एक बिजली के पोल से टकराई, जिससे वह और अनियंत्रित हो गई और आगे खड़े एक डम्पर से जा भिड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही पलिया कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi, In-charge of Palia Kotwali) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया (Community Health Center, Palia) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार (SDM Dr. Avneesh Kumar) ने भी अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हालचाल जानकर चिकित्सकों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल पलिया पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

पढ़ें :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अब अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, लिखा ‘BJP बनाम CJP’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...