1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में कार सवार महिला ने 3 लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, महिला और बच्चा गंभीर, बेकाबू कार खंभे में घुसी

लखनऊ में कार सवार महिला ने 3 लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, महिला और बच्चा गंभीर, बेकाबू कार खंभे में घुसी

यूपी की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को रौंद दिया है। उसके बाद खंभे से टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को रौंद दिया है। उसके बाद खंभे से टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बता दें कि यह घटना मदेयगंज इलाके की है, जहां कार सवार महिला ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर लगने से 3 लोग घायल हो गए और सभी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में एक बच्चा गंभीर घायल हो गया। पुलिस महिला चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र में शिया कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई है। ब्रेजा कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। उसके बाद एक दुकान में घुसकर रुकी। कार महिला चला रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि जैसे ही घटना घटी वैसे ही घटनास्थल पर जाम लग गया और इलाके में अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और मामले में जुट गई।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...