1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Multani Mitti face pack: गर्मियों में स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा और बेदाग और निखरा खिला खिला चेहरे के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक

Multani Mitti face pack: गर्मियों में स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा और बेदाग और निखरा खिला खिला चेहरे के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक

ऑयली स्किन वालों के लिए गर्मियों  में स्किन की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाने से  स्किन में निखार के साथ  साथ स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Multani Mitti face pack: ऑयली स्किन वालों के लिए गर्मियों  में स्किन की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाने से  स्किन में निखार के साथ  साथ स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

मुल्तानी मिट्टी की खास बात यह है कि यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और थोड़ा चंदन पाउडर मिलाकर फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ़्ते में एक बार ऐसा ज़रूर करें।

मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को हटाने में भी कारगर साबित होती है। जो लोग मुंहासों और एक्ने से परेशान हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना चाहिए। यह बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है। इसे नीम के पत्तों के साथ मिलाकर फ़ेस पर लगाने से मुंहासों के समस्या खत्म होती है।

यह स्किन को टाइट और टोन करने के साथ स्मूद भी बनाती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में अंडा, शहद और ग्लिसरीन मिलाकर फ़ेस पर लगाएं। 10 मिनट के बाद पानी से धो लें। यदि आपके चेहरे पर जलने के निशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाएं। इसके लिए आप इसे नींबू के रस और विटामिन ई के साथ मिलाकर लगाएं, निशान थोड़े दिनों में हल्का पड़ने लगेगा।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग पेडिक्योर और मेनिक्योर के बाद के पैक के लिए भी किया जाता है, इससे पैरों और हाथों की थकान दूर हो जाती है।अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर मिला कर लगाएं। इसे आप हफ़्ते में दो बार लगा सकती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो मुल्तानी मिट्टी में शहद और तीन अंगूर के दाने का रस मिला कर लगाना चाहिए। यह स्किन को मोइश्चराइज़ करेगा, साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण, स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। यह आपकी स्किन में मोइश्चर को लॉक करने का काम करता है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...