1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के बलिया जिले में 24 घंटे में 24 घर गंगा में समाए, बाढ़ के पानी से कटान लगातार जारी

यूपी के बलिया जिले में 24 घंटे में 24 घर गंगा में समाए, बाढ़ के पानी से कटान लगातार जारी

यूपी में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी से कटान लगातार जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया (Ballia) में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) ने बताया कि बाढ़ के पानी से कटान लगातार जारी है। उन्होंने बताया​ कि बलिया सदर, बिहार से सटा नौरंगा गांव प्रभावित है। 3 दिन में 37 मकान गंगा में विलीन हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों को सहायता अनुदान दिया गया है। फिलहाल कोई भी जनहानि पशु हानि नहीं हुई है। राहत सामग्री से लेकर चिकित्सक मौजूद है।

पढ़ें :- सोनौली में महाशिवरात्रि की धूम, शिव मंदिर सजा–संवरा; शिवबारात को भव्य बनाने के लिए व्यापारियों ने बनाई रणनीति

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने ​कहा कि बलिया में पिछले 24 घंटे में 24 मकान (आधिकारिक सूचना के अनुसार) जबकि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है गंगा में समा चुके हैं, चारों तरफ तबाही परेशानी और बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है, ऐसे समय में तत्काल प्रभावितों को राहत सामग्री, मुआवजा देने की जरूरत है जो कि भाजपा सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन कोष से तत्काल सभी प्रभावितों को पूरी मदद की जानी चाहिए और बाढ़ से बचाव के लिए जागरूकता अभियान एवं सहायता पीड़ितों तक पहुंचाने की बेहद आवश्यकता है, लेकिन महाभ्रष्ट भाजपा सरकार आपदा आने के पहले तो सो रही थी और अब जब मुसीबत सर पर आ चुकी है तब भ्रष्टाचार कर रही है।

रिहंद बांध दोबारा ओवरफ्लो हुआ, छोड़ा गया 20 हजार क्यूसेक पानी 

यूपी के सोनभद्र में रिहंद बांध (Rihand Dam) दोबारा ओवरफ्लो हुआ है। इसके चलते इस सीजन में चौथी बार फाटक खोलना पड़ा है। सिंचाई विभाग के अनुसार, एक फाटक को 15 फीट तक खोला गया और 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह प्रदेश का सबसे बड़ा बांध है।

पढ़ें :- सिर्फ वादे नहीं, रोजगार के लिए भी ठोस रोडमैप है तैयार...वित्तमंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...