1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG T20 Match: रोहित शर्मा के पास पूर्व कप्तान धोनी की बराबरी करने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ बना सकते हैं रिकॉर्ड

IND vs AFG T20 Match: रोहित शर्मा के पास पूर्व कप्तान धोनी की बराबरी करने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ बना सकते हैं रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों के सीरीज की शुरूआत होने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs AFG T20 Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों के सीरीज की शुरूआत होने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी पिछली बार नवंबर 2022 में टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में खेले थे। वहीं, अब अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

51 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने टी20 मैचों में 51 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 32.48 की औसत से 1527 रन बनाए हैं। इसके साथ ही दो शतक और दस अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वह भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में शीर्ष पर विराट कोहली हैं। कोहली ने बतौर कप्तान भारत के लिए 50 मैचों में 1570 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.57 का रहा है।

कोहली से आगे निकलने के लिए चाहिए 44 रन
बता दें कि, रोहित शर्मा को टॉप पर पहुंचने के लिए 44 रन की जरूरत है। पहले नंबर पर विराट कोहली बने हुए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने हुए हैं।

धोनी की बराबरी कर सकते हैं रोहित
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 72 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें टीम 42 मैच जीती थी। वहीं, रोहित शर्मा अभी तक 51 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 39 मैचों में टीम को जीत मिली है। वहीं, भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत हासिल कर लेती है तो रोहित शर्मा संयुक्त रूप में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। वह धोनी की बराबरी कर लेंगे।

 

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...