1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS 1st ODI : पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया विमेन ने टीम इंडिया को 6 विकेट से दी मात, मेजबान ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

IND vs AUS 1st ODI : पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया विमेन ने टीम इंडिया को 6 विकेट से दी मात, मेजबान ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

IND vs AUS 1st ODI : ऑस्ट्रेलिया विमेन ने मंगलवार को पहले वनडे मैच में इंडिया विमेन को 6 विकेट से मात दी। मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन पर ऑल आउट हो गयी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 217 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND-W vs AUS-W 3rd T20I : आज सीरीज डिसाइडर मैच में भारत-ऑस्ट्रेलिया की होगी टक्कर, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव

ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले गए इस मैच में इंडिया विमेन की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। लेकिन, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। वापसी कर रहीं प्रतीक रावल शून्य के स्कोर पवेलियन लौट गईं, जबकि 5 बल्लेबाज दहाई के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच पायीं। उपकप्तान स्मृति मंधाना के 58 रन, कप्तान हरमनप्रीत के 53 रन और काश्वी गौतम के 43 रन मेहमान टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। हालांकि, पूरी टीम 48.3 ओवर में ही ढेर हो गयी।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए और मेगन शुट्ट 2 विकेट मिले। इसके अलावा, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ और सोफी मोलिन्यूक्स ने एक-एक विकेट झटके। जिसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 38.2 ओवर में आसानी से जीत दर्ज की। इसके दौरान एलिसा हीली (कप्तान) ने 50 रन, बेथ मूनी (विकेट कीपर) ने 76 रन और एनाबेल सदरलैंड ने नाबाद रन बनाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...