1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 3rd T20I: दूसरे टी20आई में तिलक वर्मा ने टीम इंडिया को हार से बचाया, अगले मैच में कप्तान करेंगे बड़े बदलाव

IND vs ENG 3rd T20I: दूसरे टी20आई में तिलक वर्मा ने टीम इंडिया को हार से बचाया, अगले मैच में कप्तान करेंगे बड़े बदलाव

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला गया। इस मैच में भारत ने तिलक वर्मा के नाबाद 72 रनों की पारी के बदौलत 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। हालांकि, यह कहना भी गलत नहीं होगा कि दूसरे मैच में भारत हारते-हारते बचा। जिसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला गया। इस मैच में भारत ने तिलक वर्मा के नाबाद 72 रनों की पारी के बदौलत 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। हालांकि, यह कहना भी गलत नहीं होगा कि दूसरे मैच में भारत हारते-हारते बचा। जिसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इंग्लैंड को शुरुआती दो मैचों में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जो लगातार उछाल और अच्छी गति प्रदान करती है। यह इसे उच्च स्कोरिंग खेलों और आक्रामक स्ट्रोक खेलने के लिए एक आदर्श सतह बनाता है। ऐसे में भारत इस मैच में दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहेगा। जिसमें मोहम्मद शमी की टीम में वापसी की पूरी संभावना है, जबकि रवि बिश्नोई को बाहर बैठना पड़ सकता है। बिश्नोई ने शुरुआती दोनों मैच में गेंदबाजी की है और वह किफायती रहे हैं। लेकिन, उनको एक भी विकेट नहीं मिल पाया है।

दूसरे टी20आई में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ध्रुव जुरेल व वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था। जिसमें सुंदर ने बल्ले और गेंद से संतोषजनक प्रदर्शन किया। लेकिन, जुरेल छाप छोड़ने में असफल रहे। लेकिन, रेड्डी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि रिंकू के एक या दो मैच में वापसी की संभावना है। अगर रिंकू वापस आते हैं तो जुरेल का बाहर बैठना तय है। इसके अलावा, शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...