1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG ODI : अब वनडे में रोहित-कोहली लेंगे इंग्लैंड से टी20 की हार का बदला, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs ENG ODI : अब वनडे में रोहित-कोहली लेंगे इंग्लैंड से टी20 की हार का बदला, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs ENG ODI : श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में 4-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर टीम सिलेक्शन तक, सवाल खड़े हो रहे हैं। अब फैंस को भारतीय टीम से वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिसकी शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। इस सीरीज में टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे दिग्गज नीली जर्सी में नजर आने वाले हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 1605 दिनों की बादशाहत पर खतरा, नंबर-1 का ताज बचाने के लिए हर हाल में भारत को जीतना होगा आज!

कब और कहां खेले जाएंगे इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के मैच? 

इंग्लैंड बनाम भारत, तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत मंगलवार 14 जुलाई 2026 से होने वाली है। पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। दूसरा वनडे कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में गुरुवार 16 जुलाई, 2026 को भारतीय समयानुसार, शाम 5:30 बजे से खेला जाना है, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में शनिवार 19 जुलाई, 2026 को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि भारत में क्रिकेट फ़ैन्स यह सीरीज Sony Sports Network पर लाइव देख सकते हैं। Sony LIV प्लेटफ़ॉर्म पर भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...