राजधानी दिल्ली में 16-20 फरवरी के दौरान काफी हलचल रहने वाली है। अगले हफ्ते होने वाला 'AI Impact Summit' को लेकर लग्जरी होटलों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
India AI Summit Effect : राजधानी दिल्ली में 16-20 फरवरी के दौरान काफी हलचल रहने वाली है। अगले हफ्ते होने वाला ‘AI Impact Summit’ को लेकर लग्जरी होटलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई प्रीमियम होटलों ने अगले सप्ताह होने वाले India AI Impact Summit 2026 के मद्देनजर एक रात के किराए को लगभग 30 लाख रुपये तक बढ़ा दिया है। दरअसल, इस समिट में गूगल के CEO सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) और OpenAI के सैम ऑल्टमैन (Sam Altman of OpenAI), एनवीडिया के संस्थापक जेन्सेन हुआंग, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमोन सहित कई प्रमुख नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है।
टेक दिग्गजों के शामिल होने की खबर ने दिल्ली के होटलों की कीमतों में आग लगा दी है। हालात ये हैं कि ताज पैलेस, नई दिल्ली के ‘गार्डन लग्जरी सुइट’ का एक रात का किराया टैक्स मिलाकर करीब ₹32 लाख तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि यही कमरा वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को मात्र ₹2 लाख में उपलब्ध है, यानी समिट के दौरान कीमतों में 1500% का हैरान करने वाला उछाल आया है।
समिट के दौरान द लीला पैलेस में महाराजा सुइट ₹6.9 लाख और द ओबेरॉय में लग्जरी सुइट ₹5.5 लाख प्रति रात के रेट पर बुक हो रहे हैं। ixigo के अनुसार, दिल्ली के लिए होटल सर्च में 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी के प्रमुख पांच सितारा होटलों में कमरा मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। ‘द ललित’ और ‘जेपी वसंत कॉन्टिनेंटल’ जैसे होटलों ने 95% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की है, जहां अब केवल गिनती के कमरे ही बचे हैं।
खबरों के अनुसार, India AI Impact Summit 2026 में ग्लोबल कम्युनिटी से मजबूत उपस्थिति की उम्मीद है। इसमें कार्यक्रम से पहले 35,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। इस कारण दिल्ली में पांच सितारा होटलों के किराये आसमान छूने लगे हैं।
Bleisure
आगामी एआई समिट का असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है। नोएडा के होटल भी फुल हो रहे हैं, क्योंकि वहां के Data Centers और IT Parks की वजह से Tech Delegates वहां रुकना पसंद कर रहे हैं। विदेशी मेहमान अपने Business trip को Wellness trip में बदल रहे हैं। समिट खत्म होने के बाद कई डेलिगेट्स ने जिम कॉर्बेट और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशन्स के लिए बुकिंग कराई है। यह दिखाता है कि भारत में ‘बिजनेस + लेजर’ (Bleisure) का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो पर्यटन उद्योग के लिए लंबी अवधि में बेहद पॉजिटिव संकेत है।