1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है…’ AAP सांसद संजय सिंह ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख

‘भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है…’ AAP सांसद संजय सिंह ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख

India mourns Khamenei's death : अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत में भी मातम पसरा हुआ है। खामेनेई के पूर्वज भारत से थे और उन्हें शिया समुदाय का सबसे बड़ा नेता माना जाता रहा है। इस बीच, विपक्ष के कई नेताओं ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

India mourns Khamenei’s death : अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत में भी मातम पसरा हुआ है। खामेनेई के पूर्वज भारत से थे और उन्हें शिया समुदाय का सबसे बड़ा नेता माना जाता रहा है। इस बीच, विपक्ष के कई नेताओं ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है।

पढ़ें :- श्रीनगर में खामेनेई की हत्या पर विरोध प्रदर्शन, CM उमर अब्दुल्ला ने ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत पर जताया दुख

आप नेता संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जिनके पूर्वज भारत से हैं वो अयातुल्लाह ख़ोमेनाई ईरान के सुप्रीम लीडर बने उनका जाना एक युग का अंत है। भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है। ख़ोमेनाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईरान भारत का परम्परागत मित्र है, उसने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वोट किया हमेशा भारत का साथ दिया। भारत को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान की। इस संकट की घड़ी में भारत सरकार को अपना रुख़ स्पष्ट करना चाहिए, वरना वैश्विक तानाशाह अमेरिका की तानाशाही का दायरा दुनिया भर में बढ़ता जाएगा। वेनेजुएला के बाद ईरान कहाँ तक फैलेगा इजराइल अमेरिका का आतंक?’

पढ़ें :- लखनऊ के शिया मुस्लिम समुदाय में खामेनेई की मौत से पसरा मातम, आज शाम निकाला जाएगा कैंडललाइट मार्च

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ऑफिस ने एक्स पोस्ट में कहा,  “मुख्यमंत्री ने ईरान में हो रहे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबरें भी शामिल हैं। उन्होंने सभी समुदायों से शांत रहने, शांति बनाए रखने और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील की है जिससे तनाव या अशांति हो सकती है। जम्मू और कश्मीर सरकार, ईरान में अभी J&K के निवासियों, जिसमें छात्र भी शामिल हैं, की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...