1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत को आज पांच इवेंट्स में मेडल की उम्मीद; जानिए पेरिस पैरालंपिक के 9वें दिन इंडियन पैराएथलीटों का शेड्यूल

भारत को आज पांच इवेंट्स में मेडल की उम्मीद; जानिए पेरिस पैरालंपिक के 9वें दिन इंडियन पैराएथलीटों का शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 Day 9 Schedule: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने आठवें दिन तक 25वां मेडल अपने नाम किया, जो कपिल परमार ने पुरुषों की जे1 60 किग्रा प्रतियोगिता में जीता। जिसके बाद पैरालंपिक खेलों के 9वें दिन भारत को पांच मेडल इवेंट्स में शिरकत करना है। जहां देश की नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी। इसके अलावा, शुक्रवार को भारत का अभियान पैरा कैनो में पुरुषों की KL1 200M हीट्स से शुरू होगा, जिसमें यश कुमार हिस्सा लेंगे। आइये पेरिस पैरालंपिक के 9वें दिन भारतीय पैराएथलीटों के शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं- 

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Paralympics 2024 Day 9 Schedule: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने आठवें दिन तक 25वां मेडल अपने नाम किया। कपिल परमार ने पुरुषों की जे1 60 किग्रा प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता। जिसके बाद पैरालंपिक खेलों के 9वें दिन भारत को पांच मेडल इवेंट्स में शिरकत करना है। जहां देश की नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी। इसके अलावा, शुक्रवार को भारत का अभियान पैरा कैनो में पुरुषों की KL1 200M हीट्स से शुरू होगा, जिसमें यश कुमार हिस्सा लेंगे। आइये पेरिस पैरालंपिक के 9वें दिन भारतीय पैराएथलीटों के शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- Epstein Files में 169 बार नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिला

पेरिस पैरालंपिक 2024 के 9वें दिन (6 सितंबर) को भारत का शेड्यूल

पैरा कैनो: यश कुमार – पुरुष KL1 200M हीट्स- (दोपहर 1:30 बजे IST)

पैरा एथलेटिक्स: सिमरन – महिला 200M T12 राउंड 1- (दोपहर 1:38 बजे IST)

पैरा कैनो: प्राची यादव – महिला VL2 200M हीट्स- (दोपहर 1:50 PM बजे IST)

पढ़ें :- India-US Trade Deal : आरएसएस प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, बोले- ट्रेड डील हमारी शर्तों पर होनी चाहिए, किसी के दबाव में नहीं

पैरा एथलेटिक्स: दीपेश कुमार – पुरुष जेवलिन थ्रो F54 फ़ाइनल- (दोपहर 2:07 बजे IST)

पैरा एथलेटिक्स: दिलीप गावित – पुरुष 400M T45, T46, T47 राउंड 1- (दोपहर 2:50 बजे IST)

पैरा कैनो: पूजा ओझा – महिला KL1 200M हीट्स- (दोपहर 2:55 बजे IST)

पैरा एथलेटिक्स: प्रवीण कुमार – पुरुष हाई जंप T44, T62, T64 फाइनल- (दोपहर 3:21 बजे IST)

पैरा पावरलिफ्टिंग: कस्तूरी राजमणि – महिला 67 किलोग्राम तक फाइनल- (रात 8:30 बजे IST)

पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

पैरा एथलेटिक्स: भावनाबेन चौधरी – महिला जेवलिन थ्रो F46 फाइनल- (रात 10:30 बजे IST)

पैरा एथलेटिक्स: सोमन राणा और होकाटो सेमा – पुरुष शॉट पुट F56, F57 फाइनल- (रात 10:34 बजे IST)

पैरा एथलेटिक्स: सिमरन – महिला 200M T12 सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई करती हैं)- (रात 11:12 बजे IST)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...