1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से मिली हार; सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 से बनाई बढ़त

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से मिली हार; सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 से बनाई बढ़त

IND vs NZ 1st Test Match: बेंगलुरु टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में असफल रही। न्यूजीलैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 27.4 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 462 रनों कर सिमट गयी थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 1st Test Match: बेंगलुरु टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में असफल रही। न्यूजीलैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 27.4 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 462 रनों कर सिमट गयी थी।

पढ़ें :- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत-विरोधी' गुट आउट, तमीम इकबाल बने नए बॉस

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला दिन बारिश में में धूल गया था। जिसके बाद दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाकर 356 रनों की बढ़त ले ली थी। इतनी बड़ी बढ़त के बाद भारत पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा था।

हालांकि, भारत ने दूसरी पारी में पलटवार करते हुए 462 रन बनाए। लेकिन, टीम न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देने में असफल रही। वहीं, खेल के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत थी और न्यूजीलैंड को सिर्फ 107 रन। पांचवें दिन भारत के गेंदबाजों ने लक्ष्य को डिफेंड करने का पूरा प्रयास किया। फिर भी न्यूजीलैंड इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहा है।

बेंगलुरु टेस्ट का स्कोर कार्ड

भारत की पहली पारी- 46/10 (31.2 ओवर) 

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

सबसे अच्छी बल्लेबाजी: ऋषभ पंत 20 रन (49 गेंद)

(न्यूजीलैंड) सबसे अच्छी गेंदबाजी: मैट हेनरी 5 विकेट (13.2 ओवर 15 रन)

न्यूजीलैंड की पहली पारी- 402/10 (91.3 ओवर)

सबसे अच्छी बल्लेबाजी: रचिन रवीन्द्र 134 रन (157 गेंद)

(भारत) सबसे अच्छी गेंदबाजी: रवीन्द्र जड़ेजा 3 विकेट (20 ओवर 72 रन )

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

भारत की दूसरी पारी- 462/10 (99.3 ओवर)

सबसे अच्छी बल्लेबाजी: सरफराज खान 150 रन (195 गेंद)

(न्यूजीलैंड) सबसे अच्छी गेंदबाजी: विलियम ओ’रूर्के 3 विकेट (21 ओवर 92 रन)

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी- 110/2 (17.2 ओवर)

सबसे अच्छी बल्लेबाजी: विल यंग 48 रन (76 गेंद)

(भारत) सबसे अच्छी गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह 2 विकेट (8 ओवर 29 रन)

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...