1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US tairiff: ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत ने दिया जवाब , कहा -अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे

US tairiff: ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत ने दिया जवाब , कहा -अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे

भारत के विपक्ष में लगातार बोल रहे  अमेरीकन राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  बोलने की मर्यादा की  सारी सीमाओं को पार करने की तरफ बढ़ गये हैं। कारोबारी समझौते को लेकर ट्रंप ने भारत सरकार को धमकी हुए कहा है कि वह भारतीय आयात पर शुल्क की दरों में और बढ़ोतरी करेंगे।बता दें कि ट्रंप ने  फिर से ना तो यह बताया है कि शुल्क दरों में यह वृद्धि कितनी होगी। ट्रंप के इस बात को भारत ने  खारिज करते हुए अन्यायपूर्ण व अकारण करार दिया है। भारत ने अमेरिका व यूरोपीय  दोनों देशों को बताया है कि कैसे वह अपनी जरूरतों के लिए अभी भी रूस से कारोबार कर रहे हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

भारत के विपक्ष में लगातार बोल रहे  अमेरीकन राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  बोलने की मर्यादा की  सारी सीमाओं को पार करने की तरफ बढ़ गये हैं। कारोबारी समझौते को लेकर ट्रंप ने भारत सरकार को धमकी हुए कहा है कि वह भारतीय आयात पर शुल्क की दरों में और बढ़ोतरी करेंगे।बता दें कि ट्रंप ने  फिर से ना तो यह बताया है कि शुल्क दरों में यह वृद्धि कितनी होगी। ट्रंप के इस बात को भारत ने  खारिज करते हुए अन्यायपूर्ण व अकारण करार दिया है। भारत ने अमेरिका व यूरोपीय  दोनों देशों को बताया है कि कैसे वह अपनी जरूरतों के लिए अभी भी रूस से कारोबार कर रहे हैं।

पढ़ें :- Putin India Visit : पुतिन-पीएम मोदी की जॉइंट PC, खेल और स्वास्थ्य के साथ कामगारों की आवाजाही पर रूस-भारत में समझौता  

रूस से क्यों तेल खरीद रहा भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा है कि जब से यूक्रेन और रूस का  युद्ध की शुरुआत हुई उसके बाद से ही अमेरिका व यूरोपीय देश भारत को टार्गेट कर रहे हैं। बता दें कि भारत ने रूस से तेल खरीदने की शुरुआत तभी की जब यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के पारंपरिक तेल बाजारों से कच्चे तेल यूरोप भेजे जाने लगे।

भारत, रूस से इसलिए तेल खरीदता है ताकि वह अपनी जनता को किफायदी दरों पर ईंधन उपलब्ध करा सके। लेकिन यह तथ्य है कि जो देश भारत पर आरोप लगा रहे हैं, वह खुद ही रूस से कारोबार कर रहे हैं। जबकि, ऐसा करना उनके लिए राष्ट्रीय हित की बात नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय संघ का वर्ष 2024 में रूस के साथ 67.5 अरब यूरो का द्विपक्षीय कारोबार था। यह भारत के रूस से कुल कारोबार से ज्यादा रहा है। यूरोप और रूस में अभी भी उर्वरक, खनन उत्पादों, रसायन, लोहा व इस्पात आदि का कारोबार हो रहा है। जहां तक अमेरिका की बात है तो वह अभी भी रूस से यूरेनियम की खरीद कर रहा है। अपनी इलेक्टि्रक वाहन उद्योग के लिए रूस से पैलेडियम खरीद रहा है। ऐसी पृष्टभूमि में भारत को निशाना बनाना अन्यायपूर्ण व अनुचित है। अन्य देशों की तरह भारत भी अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के हिसाब से कदम उठाएगा।

पढ़ें :- Video: इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हुईं तो अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए दूल्हा-दुल्हन, वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल

तेल के खरीद को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

भारत ने अपना फीडबैक तब दिया जब  राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखे गये आया है। इसमें ट्रंप ने अपने चिरपरिचित अंदाज में लिखा है कि भारत ना सिर्फ रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है, बल्कि इस खरीदे गये तेल के अधिकांश हिस्से को खुले बाजार में बेच कर भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि यूक्रेन में कितने लोग रूसी हथियारों से मारे जा रहे हैं। इस वजह से मैं भारत पर शुल्क में भारी वृद्धि करने जा रहा हूं।

भारत के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे ट्रंप

ट्रंप पिछले 8-9 दिनों से लगातार भारत को लेकर इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी ट्रुथ सोशल के जरिए कर रहे हैं। पिछले हफ्ते की शुरुआत में जब ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने का आरोप लगाया था, तब विदेश मंत्रालय ने इस पर बहुत ही सधी प्रतिक्रिया दी थी। जिस दिन अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय आयात पर 25 फीसद का शुल्क लगाया था, उस दिन ट्रंप ने भारत के खिलाफ खास तौर पर एक पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्था के साथ डूब जाएं, मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है।

भारत ने जिस तरह से सोमवार को जवाब दिया है, उससे साफ है कि अब वह कूटनीतिक लिहाज करने नहीं जा रहा। ट्रंप का यह बयान भी उनके पूर्व के बयानों की तरह अस्पष्ट है। पूर्व में उन्होंने कहा था कि भारत पर शुल्क (25 फीसद) के साथ ही अलग से पेनाल्टी लगाया जाएगा। लेकिन आज तक यह साफ नहीं है कि पेनाल्टी की दर क्या होगी।

पढ़ें :- Lucknow News : माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत!

इसी तरह से सोमवार को उनकी तरफ से की गई घोषणा में भी अस्पष्टता है। लेकिन, यह स्पष्ट है कि यह बयान भी भारत पर कारोबारी समझौते के लिए दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...