1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. India vs China Hockey Match: आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन से भिड़ेगा भारत; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

India vs China Hockey Match: आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन से भिड़ेगा भारत; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

India vs China Hockey Match: चीन के इनर मंगोलिया स्थित हुलुनबुइर सिटी में आज 8 सितंबर से मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी छह टीमें एक ही राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और टॉप चार टीमें सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहीं, टूर्नामेंट की गतविजेता और ओलंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में चीन के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइये जानते हैं कि मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन हॉकी मैच कब और कहां देख पाएंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच रविवार (8 सितंबर) को होगा।

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच कहाँ खेला जाएगा?

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच का स्थान चीन के हुलुनबुइर शहर में मोकी ट्रेनिंग बेस है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच किस समय खेला जाएगा?

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sonyliv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच का सीधा प्रसारण कैसे देखें?

पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री ने एक्ट्रेस के लिया जाहिर किया अपना प्यार

भारत बनाम चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का हॉकी मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत के मैचों का शेड्यूल

भारत बनाम चीन – 8 सितंबर दोपहर 3:30 बजे

भारत बनाम जापान – 9 सितंबर दोपहर 1:15 बजे

भारत बनाम मलेशिया – 11 सितंबर दोपहर 1:15 बजे

भारत बनाम कोरिया गणराज्य – 12 सितंबर दोपहर 1:15 बजे

पढ़ें :- 'घूसखोर पंडत' विवाद में अखिलेश की एंट्री, बोले- भाजपा हमेशा किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित कर ‘अपमानित-आरोपित’ करने का करती है षड्यंत्र

भारत बनाम पाकिस्तान – 14 सितंबर दोपहर 1:15 बजे

सेमीफ़ाइनल: 16 सितंबर

फाइनल: 17 सितंबर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...