1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले धोनी ने दिया जीत का मंत्र! खिलाड़ियों से मुलाकात की Video आई सामने

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले धोनी ने दिया जीत का मंत्र! खिलाड़ियों से मुलाकात की Video आई सामने

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज का मुकाबला शुरू होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच गई हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम मैदान में उतरेगी। इस बीच बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है,​ जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज का मुकाबला शुरू होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच गई हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम मैदान में उतरेगी। इस बीच बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है,​ जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- WPL 2023: बल्ले पर धोनी का नाम लिखकर उतरीं किरण ने खेली तूफानी पारी, जानिए कैसे क्रिकेट में आईं?

कहा जा रहा है कि इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया है। वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टी20 सीरीज को भी जीतने के लिए टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। बता दें कि, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी एक फैन की तरह अपने दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Cricket News: धोनी को लेकर विराट कोहली ने किए अहम खुलासे, बताई ये बातें

धोनी के साथ हार्दिक पांड्या और ईशान किशन बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि चहल, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी माही को निहारते नजर आए। वहीं, इस मुलाकात की हार्दिक ने दो तस्वीरें शेयर की हैं।

 

पढ़ें :- Women's T20 World Cup 2023: पहले धोनी और अब हरमनप्रीत के रन आउट ने तोड़ा करोड़ों भारतीयों का दिल, याद आया 2019 का वनडे विश्व कप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...