1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Indigo Airlines का सिस्टम तकनीकी दिक्कत के चलते हुआ धीमा, उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित

Indigo Airlines का सिस्टम तकनीकी दिक्कत के चलते हुआ धीमा, उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का सिस्टम तकनीकी (Technical Problem) कारणों से बेहद धीमी गति से काम कर रहा है। एयरलाइंस (Airlines) के पूरे नेटवर्क में यह समस्या आई है, जिसके चलते एयरलाइंस (Airlines) की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का सिस्टम तकनीकी (Technical Problem) कारणों से बेहद धीमी गति से काम कर रहा है। एयरलाइंस (Airlines) के पूरे नेटवर्क में यह समस्या आई है, जिसके चलते एयरलाइंस (Airlines) की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो होने से बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है। इससे एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की उड़ान और ग्राउंड सर्विस प्रभावित हुई हैं। चेक-इन प्रोसेस भी धीमी हो गई है, जिससे एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें देखी गईं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट के जरिए इसके बारे में जानकारी दी। इंडिगो ने बताया कि हमारी टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं। जल्दी सामान्य स्थिति बहाल कर ली जाएगी।

डोमेस्टिक मार्केट में इंडिगो की 62 फीसदी हिस्सेदारी है। वर्तमान में इंडिगो 30 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जिससे 805 इंटरनेशनल सिटीज को सर्विस मिलती है। 300 से ज्यादा विमानों की फ्लीट के साथ एयरलाइन रोजाना 2000 से ज्यादा उड़ानों के जरिए देश के 78 शहरों को जोड़ती है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...