1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. उद्योगपति सज्जन जिंदल पर दुष्कर्म का आरोप, मुंबई में दर्ज हुआ मामला

उद्योगपति सज्जन जिंदल पर दुष्कर्म का आरोप, मुंबई में दर्ज हुआ मामला

aaदेश के बड़े उद्योगपति सज्जन जिंदल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने उद्योगपति पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई के एक थाने में मामला दर्ज किया गया है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

मुंबई। देश के बड़े उद्योगपति सज्जन जिंदल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने उद्योगपति पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई के एक थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- Amul Team Sponsor : टी20 वर्ल्ड कप में इस देश की जर्सी पर दिखेगा अमूल, जानिए किस टीम ने बनाया अपना स्पॉन्सर

मीडिया रिपोर्ट की माने, उद्योगपति की मुलाकात महिला से 2021 में आईपीएल मैच देखने के दौरान वीआईपी बॉक्स में हुई थी। रिपोर्ट की माने तो जनवरी 2022 में उद्योगपति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया था।

बताया जा रहा है कि, कोर्ट के आदेश पर अब मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट की माने तो, पीड़िता को शिकायत करने के मामले में धमकियां मिल रही थीं। यहीं नहीं मामले को रफा दफा करने का भी दबाव बनाया जा रहा था। इसके बारे में सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट के जरिए ही मिली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...