1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Infinix GT 50 Pro : गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च ,  जानिए फीचर्स और ट्रिगर बटन

Infinix GT 50 Pro : गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च ,  जानिए फीचर्स और ट्रिगर बटन

इनफिनिक्स (Infinix Mobile) एक हांगकांग आधारित चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। इनफिनिक्स ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आज इंडिया में नया Gaming Phone पेश किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Infinix GT 50 Pro :  इनफिनिक्स (Infinix Mobile) एक हांगकांग आधारित चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। इनफिनिक्स ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आज इंडिया में नया Gaming Phone पेश किया है। कंपनी की ओर से Infinix GT 50 Pro भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। ऐसे यूजर्स जो मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं उनके लिये ये फोन खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

पढ़ें :- Infinix GT 50 Pro की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा नया फोन

गेमिंग कंसोल का एक्सपीरियंस
यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को GT NX Controller, MagCharge Cooler 2.0 और GT NX Station जैसी एक्सेसरीज के साथ लाया गया है जो फोन में गेमिंग कंसोल का एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी।

अल्ट्रा-सेंसिटिव
Infinix GT 50 Pro एक गेमिंग फोन है। इस फोन में इन-बिल्ट प्रेशर-सेंस जीटी ट्रिगर्स 2.0 दिए गए हैं। ये ट्रिगर्स अल्ट्रा-सेंसिटिव हैं जो हल्के से टच से गेम में कमांड दे सकता है।

कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग
इसके साथ Infinix का दावा है कि इनमें 20ms तक की कम लेटेंसी मिलेगी। इनफिनिक्स ने जीटी 50 प्रो को इंडिया का पहला कूलिंग सिस्टमहाइड्रो फ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम वाला फोन कहा है।

एंड्रॉयड 16 बेस्ड
इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर लाया गया है।

चिपसेट
प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

स्क्रीन
Infinix GT 50 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है।

पावर बैकअप
पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...