HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार के जमुई में दारोगा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत, एक होमगार्ड घायल, बालू माफिया पर हत्या का आरोप

बिहार के जमुई में दारोगा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत, एक होमगार्ड घायल, बालू माफिया पर हत्या का आरोप

हादसे के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मृत दारोगा की पहचान वैशाली जिले के महनार निवासी प्रभात रंजन के रुप में हुई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बिहार के जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के दारोगा प्रभात रंजन व एक जवान को कुचल दिया। इस दौरान दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान की हालत गंभीर घायल है। इधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

हादसे के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मृत दारोगा की पहचान वैशाली जिले के महनार निवासी प्रभात रंजन के रुप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर शोर्य सुमन, मुख्यालय एसडीपीओ अभिषेक कुमार सिंह समेत पुलिस की कई वरीय पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दारोगा प्रभात रंजन जमुई के गरही थाने में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि मोहली टांड़ नदी से अवैध बालू तस्करों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक से छापेमारी के लिए मोहली टांड़ पहुंचे तो देखा कि अवैध बालू लोड ट्रैक्टर आ रहा था।

अपर थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की तो ट्रेक्टर सवार ने अपर थानाध्यक्ष को कुचल दिया। इसमे दोनों घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जांच कर रहे चिकित्सक ने अप्पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे शहर की निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...