HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: दोहरा शतक लगाने के साथ महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये नये रिकार्ड

IPL 2022: दोहरा शतक लगाने के साथ महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये नये रिकार्ड

आज शाम आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह दोनी के निशाने पर एक-दो नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड होंगे।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज शाम आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह दोनी के निशाने पर एक-दो नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड होंगे। धोनी आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वां मुकाबला खेलेंगे वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

पढ़ें :- IPL 2024: 17 रन बचाकर यश दयाल चमके, आरसीबी को दिलाया प्लेऑफ का टिकट

इसी के साथ धोनी की नजरें बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 6000 रन का आंकड़ा छूने पर भी होगी। वहीं वह आरसीबी के खिलाफ छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। एमएस धोनी ने अभी तक खेले 301 टी20 मुकाबलों की 264 पारियों में 38.67 की औसत से 5994 रन बनाए हैं। अगर धोनी आज आरसीबी के खिलाफ 6 रन बनाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6000 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे कप्तान बन जाएंगे। अभी तक इस फॉर्मेट में 6000 रन का आंकड़ा भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ही कर पाएं हैं। कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6451 रन दर्ज हैं। वहीं इस सूची में रोहित शर्मा 4721 रनों के साथ तीसरे पायदान पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...