HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: आज के मैच में दिल्ली और पंजाब की टीमें होंगी आमने सामने, ब्रेबोर्न स्टेडियम में होना है मुकाबला

IPL 2022: आज के मैच में दिल्ली और पंजाब की टीमें होंगी आमने सामने, ब्रेबोर्न स्टेडियम में होना है मुकाबला

आज आईपीएल के 15वें सत्र में दिल्ली और पंजाब की टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हराकर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज आईपीएल के 15वें सत्र में दिल्ली और पंजाब की टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हराकर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। लेकिन तब से टीम अपने प्रदर्शन को लेकर लड़खड़ा गई है और अपने अगले चार मैचों में तीन में हार गई। पंजाब किंग्स का भी आईपीएल 2022 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

इस सीजन में अपने छह मैचों में तीन जीते और इतने ही हारे हैं। वे वर्तमान में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स से एक स्थान ऊपर है। बता दें कि दिल्ली के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई है। टीम के एक खिलाड़ी (मिच मार्श) और चार स्टाफ सदस्य कोविड -19 संक्रमित पाए गए हैं, जिसके कारण मैच को पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रिशेड्यूल किया गया है। आईपीएल 2022 का मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच बुधवार (20 अप्रैल) को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...