1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2023: जानिए आईपीएल में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीम क्या जीत पाई है फाइनल?

IPL 2023: जानिए आईपीएल में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीम क्या जीत पाई है फाइनल?

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगाई है। पंजाब ने 18.50 करोड़ में सैम करन को खरीदा और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस सीजन में पंजाब किंग्स सैम करन के दम पर खिताब जीतने के उतारेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगाई है। पंजाब ने 18.50 करोड़ में सैम करन को खरीदा और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस सीजन में पंजाब किंग्स सैम करन के दम पर खिताब जीतने के उतारेगी। अब तक आईपीएल के 15 सीजन हो चुके हैं, लेकिन कभी भी पंजाब की टीम चैंपियन नहीं बनी है। हालांकि, आईपीएल का इतिहास भी पंजाब के पक्ष में नहीं है। आइए जानते हैं कि आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी क्या टीम को जीत दिला पाए हैं या नहीं…

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

. 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई ने 9.5 करोड़ में खरीदा और फाइनल में हार गई।

. 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉप को चेन्नई और केविन पीटरसन को आरसीबी ने 9.8 करोड़ में खरीदा। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं, लेकिन कोई चैंपियन नहीं बन पाई। आरसीबी को फाइनल में डेक्कन चार्जस ने हराया।

. 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बॉन्ड और मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को 4.8 करोड़ में खरीदा। कोलकाता की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही और मुंबई को फाइनल में चेन्नई ने हरा दिया।

. 2011 में कोलकाता ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा, लेकिन यह टीम भी प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ पाई।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

. 2012 में चेन्नई की टीम ने रवींद्र जडेजा को 12.8 करोड़ में खरीदा और फाइनल में यह टीम कोलकाता से हार गई।

. 2013 में मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ में खरीदा और यह टीम चैंपियन भी बनी, लेकिन मुंबई की जीत में ग्लेन मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं था।

. 2014 में आरसीबी की टीम ने युवराज को 14 करोड़ में खरीदा और सातवें स्थान पर रही।

. 2015 में दिल्ली की टीम ने युवराज को ही 16 करोड़ में खरीदा और यह टीम भी सातवें स्थान पर रही।

. 2016 में आरसीबी ने शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ में खरीदा और यह टीम फाइनल में हैदराबाद से हार गई।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

. 2017 में पुणे की टीम ने बेन स्टोक्स पर 14.5 करोड़ का दांव लगाया और फाइनल में उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

. 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ में खरीदा। हालांकि, यह टीम एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई।

. 2019 में राजस्थान ने जयदेव उनादकट और कोलकाता नाइट राइडर्स ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ में खरीदा। राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर रही, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर रही।

. 2020 में कोलकाता ने पैट कमिंस पर 15.5 करोड़ खर्च कर दिए, लेकिन इस बार भी यह टीम पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

. 2021 में राजस्थान की टीम ने क्रिस मॉरिस पर 16.25 करोड़ लुटा दिए, लेकिन यह टीम भी सातवें स्थान पर रही।

. 2022 में मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा और यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

. 2023 आईपीएल से पहले पंजाब ने सैम करन को 18.50 करोड़ में खरीदा है और अब यह टीम 2013 वाला इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...