1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Playoff Scenario : पंजाब की हार से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की

IPL Playoff Scenario : पंजाब की हार से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की

IPL Playoff Scenario : चंडीगढ़ में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोक दिया। आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी, जो मौजूदा सीजन में मेजबान टीम की पहली हार थी। जिसके बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण तेजी से बदला है और तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गयी है। वहीं, कुछ टीमें अगले चरण से लगभग बाहर होती हुई नजर आ रही हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

कौन सी तीन टीमें प्लेऑफ की प्रबल दावेदार? 

आईपीएल 2026 के 40वें मैच तक पॉइंट्स टेबल में टॉप तीन टीमें- पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स हैं, जोकि प्लेऑफ में लगभग पहुंच चुकी है। जिन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए बाकी बचे मैचों में सिर्फ दो जीत चाहिए होगी। दरअसल, 16 अंक को प्लेऑफ में पहुंचने का टिकट माना जाता रहा है। इस समय पंजाब के आठ मैचों (6 जीत, 1 हार और 1 बेनतीजा) में 13 अंक हैं। आरसीबी के आठ मैचों (6 जीत और 2 हार) में 13 अंक हैं और राजस्थान के नौ मैचों (6 जीत और 3 हार) में 12 अंक हैं। सभी को कुल 14 मैच खेलने हैं। चौथे पायदान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लड़ाई होनी है।

कौन सी तीन टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर? 

पॉइंट्स टेबल में नीचे की तीन टीमें- कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स हैं, जोकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। जिसमें कोलकाता और लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 6 में से 6 मैच जीतने होंगे। जो लगभग असंभव नजर आता है। इसके अलावा, उन्हें अपने बेहद खराब नेट रन रेट को भी बेहतर करना होगा। वहीं, मुंबई को अपने बचे 7 में से कम से 6 मैच जीतने होंगे।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...