1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया, लेबनान में इस्राइली हमले से नाराज, बढ़ेगा तनाव?

ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया, लेबनान में इस्राइली हमले से नाराज, बढ़ेगा तनाव?

ईरान (Iran) ने होर्मुज जलडमरुमध्य (Strait of Hormuz) को एक बार फिर बंद करने का एलान किया है। लेबनान में इस्राइली सेना (Israeli military) की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने होर्मुज बंद करने का एलान किया। लेबनान में इस्राइली हमलों (Israeli strikes) का हवाला देते हुए सरकारी टीवी पर बयान जारी किया गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान (Iran) ने होर्मुज जलडमरुमध्य (Strait of Hormuz) को एक बार फिर बंद करने का एलान किया है। लेबनान में इस्राइली सेना (Israeli military) की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने होर्मुज बंद करने का एलान किया। लेबनान में इस्राइली हमलों (Israeli strikes) का हवाला देते हुए सरकारी टीवी पर बयान जारी किया गया।

पढ़ें :- ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहाजों को दी चेतावनी

माना जा रहा है कि ईरान (Iran) की तरफ से इस कदम के बाद इलाके में तनाव बढ़ सकता है। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच 111 दिनों की जंग के बाद युद्ध समाप्त करने को लेकर 14 बिंदुओं का समझौता हुआ है। इसे इस्लामाबाद समझौते का नाम दिया गया है। इस समझौते में इस्राइल शामिल नहीं है और इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Netanyahu) ने साफ किया है कि ईरान की सेना लेबनान से पीछे नहीं हटेगी। ऐसे में ईरान की तरफ से होर्मुज को एक बार फिर बंद किए जाने का फैसला क्षेत्रीय तनाव बढ़ा सकता है।

लेबनान पर इजराइली हमलों में 16 लोगों की मौत के बाद फैसला, नेतन्याहू बोले- अटैक जारी रहेंगे

इसके बाद ट्रम्प की पहल पर 19 जून की रात इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ था। हालांकि सीजफायर के ऐलान के 8 घंटे बाद ही इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष शुरू हो गया। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइली सेना ने ड्रोन और तोपों से नबाहितए इलाके में हमला किया जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा।

पढ़ें :- अमेरिका ने 'सेटेबेलो' टैंकर पर दागीं मिसाइलें, 2 भारतीय नाविकों की मौत!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...