1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. IRCTC DOWN : दो घंटे से टिकट बुकिंग-कैंसिलेशन सेवाएं ठप,रेलवे के पास नहीं है कोई जवाब

IRCTC DOWN : दो घंटे से टिकट बुकिंग-कैंसिलेशन सेवाएं ठप,रेलवे के पास नहीं है कोई जवाब

आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट सोमवार सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट सोमवार सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं।

पढ़ें :- दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर फैली अफवाह, खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर डाला हसने वाला इमोजी

डाउनडिटेक्टर ने भी वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक (Cyber ​​Attack) तो नहीं है।

पढ़ें :- JDU छोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए केसी त्यागी, कहा-चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपने को पूरा करने में करेंगे मदद

अपडेट-वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही डाउन है और अभी तक साइट पर जाने पर मेंटेनेंस का ही मैसेज मिल रहा है। रेलवे या IRCTC की ओर से अभी तक कोई बयान आया है कि आखिर वेबसाइट डाउन क्यों है। सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है।IRCTC के एप और मोबाइल दोनों में दिक्कत आ रही है। यूजर्स एप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद मेंटेनेंस का मैसैज मिल रहा है।

पढ़ें :- पत्नी से विवाद के कारण: जेई ने बेटे को विडियो कॉल कर किया सुसाइड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...