एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म पर एक लहर दौड़ गयी है। बता दें की इस पोस्ट में आशीष एली एवराम को गोद में उठाए हुए हैं। एक्ट्रेस हाथ में फूल ली हुई हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। अब लोग आशीष के रिलेशन को लेकर कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग गाने आने की बार कह रहे हैं। इसके अलावा, चंचलानी के कैप्शन ने भी उत्सुकता पैदा कर दी है।
एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म पर एक लहर दौड़ गयी है। बता दें की इस पोस्ट में आशीष एली एवराम को गोद में उठाए हुए हैं। एक्ट्रेस हाथ में फूल ली हुई हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। अब लोग आशीष के रिलेशन को लेकर कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग गाने आने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा, चंचलानी के कैप्शन ने भी उत्सुकता पैदा कर दी है।
क्या आशीष ने रिश्ते की announcement किया है ?
तस्वीर शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने कैप्शन में दिया है, ‘आखिरकार’। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि दोनों ने आखिरकार सभी अटकलों पर रोक लगा दिया है और अपने रिश्ते को दिल को छू लेने वाले अंदाज में आधिकारिक बना दिया है। हालांकि, आशीष ने यह नहीं बताया है कि वह एली के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर रहे हैं। हो सकता है कि वे किसी फिल्म में साथ काम करने वाले हों।
पढ़ें :- Video Viral : मंदिर में आरती शुरू होते ही हस्की मिलाया सुर, यूजर्स बोले- सनातनी कुत्ता
View this post on Instagram
यूजर्स कयास लगा रहे हैं
आशीष चंचलानी की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेन्ट कर रहे है। एक्टर नील नितिन मुकेश ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी कमेंट किया है। करिश्मा शर्मा ने लिखा है, ‘हे भगवान, शुभकामनाएं।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई ने कमबैक से पहले ही कमाल कर दिया।’ एक अन्य यूजर के कमेंट में लिखा है, ‘बिजली का बिल अब दो लोगों में बंटेगा।’ इस साल की शुरुआत में आशीष चंचलानी और एली अवराम के डेटिंग की अफवाहें फैलीं।