समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। बलिया वसूली कांड को लेकर उन्होंने एक बार फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा। दरअसल, बलिया में पुलिस का बड़े वसूल कांड का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें बड़ी कार्रवाई भी हुई है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। बलिया वसूली कांड को लेकर उन्होंने एक बार फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा। दरअसल, बलिया में पुलिस का बड़े वसूल कांड का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें बड़ी कार्रवाई भी हुई है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, यूपी में पुलिस की वसूली से परेशान हैं ट्रक ड्राइवर से लेकर व्यापारी। भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा। उप्र में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में जनता डबल भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा राज में जिस अभूतपूर्व भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, ऐसे समाचार उनके दावे के हलफ़नामे हैं।
यूपी में पुलिस की वसूली से परेशान हैं ट्रक ड्राइवर से लेकर व्यापारी। भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा। उप्र में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में जनता डबल भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा राज में जिस अभूतपूर्व भ्रष्टाचार की… pic.twitter.com/LRV7neXwVN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 26, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
वहीं, इससे पहले उन्होंने यूपी भाजपा के अंदर चल रहे घमासान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है। ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटर-सिटी आवागमन सेवा चल रही है।