1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारा फर्ज है देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ मिलकर लड़ें: लालू यादव

हमारा फर्ज है देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ मिलकर लड़ें: लालू यादव

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि, INDIA के मायने हैं कि हम सभी एकजुट होकर देश से गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई हटाएं। हमारा फर्ज है कि देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ मिलकर लड़ें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक मुंबई में शुरू हो गयी है। बैठक में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा और बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता पहुंचे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

मुंबई बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा, इस देश के युवा रोजगार चाहते हैं, लोग महंगाई से छुटकारा चाहते हैं। लेकिन मोदी सरकार सिर्फ़ एक आदमी के लिए काम कर रही है। INDIA गठबंधन देश के 140 करोड़ लोगों के लिए है, जो देश को विकास की ओर ले जाएगा।

वहीं, एनसीपी सांसद सुप्रीया सुले ने कहा कि, हमारी जो भी पहचान इस दुनिया में है, वह INDIA है। विपक्ष को दिक्कत हो रही है, इसका मतलब है कि INDIA अच्छा काम कर रही है। मैं युवाओं से कहूंगी कि उन्हें गांधी जी के प्यार, सम्मान और शांति के रास्ते पर चलना चाहिए।

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि, INDIA के मायने हैं कि हम सभी एकजुट होकर देश से गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई हटाएं। हमारा फर्ज है कि देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ मिलकर लड़ें। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि, INDIA की इस बैठक के कई मायने हैं। जनता खुद चाहती है कि उनके सामने एक सही विकल्प रखा जाए। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने वाले लोगों को जनता करारा जवाब देना चाहती है। अगर हम एकजुट नहीं होते तो जनता माफ नहीं करती।

 

पढ़ें :- आप नवरात्रि में मछली खाते हो, इससे क्या संदेश देना चाहते हैं? तेजस्वी यादव पर राजनाथ सिंह ने साधा निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...