1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाज में सक्रिय योगदान देने वाले युवाओ का जायसवाल समाज ने किया सम्मान

समाज में सक्रिय योगदान देने वाले युवाओ का जायसवाल समाज ने किया सम्मान

समाज में सक्रिय योगदान देने वाले युवाओ का जायसवाल समाज ने किया सम्मान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जायसवाल समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सजातीय युवाओं का सम्मान जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायसवाल सभा अतिथि भवन के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने किया।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी जायसवाल, युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, समाजसेवी सुधाकर जायसवाल, राजाराम जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, आर्या जी, रमेश चन्द्र जायसवाल, विनय जायसवाल, सचिन जायसवाल, मनोज जायसवाल समेत दर्जनों समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

इस सम्मान कार्यकम में समाज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले युवाओं – सचिन जायसवाल, दिनेश जायसवाल और आत्माराम जायसवाल को फूल माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने तीनों युवाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज के वक्ताओं ने कहा कि युवा जायसवाल समिति समाज के कार्यो में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है और ऐसे युवाओं का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी सामाजिक कार्यो में योगदान देने वाले युवाओं को इसी प्रकार सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

बैठक के अंतिम चरण में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के विषय पर भी चर्चा हुई, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में भी समाज के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...