1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर में जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर में जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर:: जनसेवा और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित श्री गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मुख्यमंत्री योगी ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जनता दर्शन के दौरान आए मामलों में स्वास्थ्य, भूमि विवाद, पुलिस प्रशासन, पेंशन, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाई।

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित को सर्वोपरि मानते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निस्तारण करें, ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास बना रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नियमित रूप से जनता दर्शन के माध्यम से आम जनता से संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश में पारदर्शी जनसुनवाई और प्रभावी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...