1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 34 साल की उम्र में जेसन होल्डर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट और T20 में खेलते रहेंगे

34 साल की उम्र में जेसन होल्डर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट और T20 में खेलते रहेंगे

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उनके इस फैसले की जानकारी टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने दी…

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उनके इस फैसले की जानकारी टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने दी। हालांकि होल्डर अभी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का खतरनाक बदला, बांग्लादेश को दो दिन में वापस भेजा घर

डैरेन सैमी ने बताया कि होल्डर ने खुद वनडे क्रिकेट से अलग होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि जेसन अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर भी ध्यान देना चाहते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट खेलने की उनकी इच्छा अब भी बरकरार है। ऐसे में टीम की टेस्ट योजनाओं में वह आगे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

जेसन होल्डर ने फरवरी 2013 में वेस्टइंडीज के लिए वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 138 मुकाबलों में 159 विकेट अपने नाम किए और बल्ले से 2237 रन भी बनाए। वह लंबे समय तक टीम के कप्तान भी रहे। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 86 वनडे मैच खेले, जिनमें 24 में जीत और 54 में हार मिली। उन्होंने अपना आखिरी वनडे जुलाई 2023 में खेला था।

फिलहाल होल्डर अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में व्यस्त हैं। वह LA नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। मौजूदा सीजन में अब तक उन्होंने 9 मैचों में 10 विकेट लेने के साथ 137 रन भी बनाए हैं। वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद अब उनकी पूरी नजर टेस्ट, टी20 इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन पर रहेगी।

पढ़ें :- AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दूसरे टेस्ट में जबरदस्त पलटवार, बांग्लादेशी टीम को 64 रनों पर किया ढेर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...