1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Jaspal Rana Passes Away : पूर्व वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियन जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Jaspal Rana Passes Away : पूर्व वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियन जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Jaspal Rana Passes Away : पूर्व वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियन और भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। राणा ने शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन पर दुख जताया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Jaspal Rana Passes Away : पूर्व वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियन और भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। राणा ने शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन पर दुख जताया है।

पढ़ें :- पहली बार एक ओवर में छह छक्कों का करिश्मा दिखाने वाले दिग्गज का निधन, क्रिकेट ने खोया अपना सबसे महान ऑलराउंडर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसपाल राणा आईएसएफ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच थे। इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वह भारतीय टीम के साथ म्यूनिख से नई दिल्ली वापस लौट रहे थे। लेकिन, म्यूनिख से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ। वहीं, फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही राणा को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जसपाल राणा का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया।

बता दें कि मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप और एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते थे। देश में निशानेबाजी को लोकप्रिय बनाने में राणा की अहम भूमिका रही है। राणा को निशानेबाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2002 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

जसपाल राणा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा; उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ सहज, सरल और बहुत नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।”

पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...