1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. जसप्रीत बुमराह आज नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच! USA के खिलाफ सिराज को मौका

जसप्रीत बुमराह आज नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच! USA के खिलाफ सिराज को मौका

India vs USA Probable Playing XI : आज 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है। पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे और तीसरे मैच में गतविजेता भारत व यूएसए की टीम आमने-सामने होंगी। इस बीच, भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टीम के स्टार तेज जसप्रीत बुमराह का यूएसए के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को इस मैच में मौका मिल सकता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 Ranking Update : वरुण चक्रवर्ती ने टी20आई रैंकिंग में गंवाई नंबर- 1 की पोजीशन, ईशान किशन की लंबी छलांग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को वायरल फीवर है। ऐसे में वह यूएसए के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। टीम मैनेजमेंट स्टार खिलाड़ी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा क्योंकि यह टूर्नामेंट काफी लंबा और अहम है। पूरी संभावना है कि बुमराह को यूएसए के खिलाफ पहले मैच में आराम दिया जा सकता सकता है। इससे पहले वह टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए थे।

माना जा रहा है कि अगर बुमराह यूएसए के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि हर्षित राणा के T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद सिराज को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

पढ़ें :- T20 World Cup Final : फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...