1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में रील के चक्कर में 30 फीट से कूदा युवक, पानी की जगह जमीन पर गिरा, दोनों पैर टूटे

झांसी में रील के चक्कर में 30 फीट से कूदा युवक, पानी की जगह जमीन पर गिरा, दोनों पैर टूटे

झांसी के पहूज बांध पर रविवार शाम इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान 32 वर्षीय युवक हादसे का शिकार हो गया। रक्सा क्षेत्र के परवई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था। वीडियो बनाने के दौरान वह करीब 30 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: झांसी के पहूज बांध पर रविवार शाम इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान 32 वर्षीय युवक हादसे का शिकार हो गया। रक्सा क्षेत्र के परवई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था। वीडियो बनाने के दौरान वह करीब 30 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। पानी कम होने के कारण वह सीधे जमीन पर जा गिरा जिससे उसके दोनो पैर टूट गए। जमीन पर गिरते ही पुष्पेंद्र के दोनों पैरों में गंभीर चोट आ गई। वह दर्द के कारण वहीं फंस गया और खुद बाहर नहीं निकल सका। हादसा होते ही उसके साथ मौजूद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। जो दोस्त कुछ देर पहले वीडियो बना रहे थे वे मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया

नीचे पानी समझकर लगा दी छलांग

बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र के दोस्त बांध के अलग-अलग हिस्से में वीडियो बना रहे थे। पुष्पेंद्र भी व्यू-पॉइंट की तरफ चला गया। वहां से बांध के अंदर का हिस्सा दिखाई दे रहा था। इसी दौरान वह बाउंड्रीवाल पर चढ़ा और करीब 30 फीट नीचे छलांग लगा दी। उसे अंदाजा था कि नीचे पानी होगा लेकिन जिस जगह वह गिरा वहां पानी काफी कम था। इसी वजह से पानी में गिरने के बजाय उसका शरीर जमीन से टकरा गया और दोनों पैरों में चोट आई। दोस्तों ने तुरंत नीचे जाकर उसे संभाला। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पढ़ें :- अंतिम संस्कार में गए दो वकीलों की छज्जा गिरने से मौत, गोरखपुर में सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज

सूचना मिलते ही ग्रासलैंड चौकी प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहूज बांध पहुंचे। घायल युवक को बाहर निकालने में पुलिस ने मदद की। इसके बाद दोस्तों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। परिवार को घटना की जानकारी मिली तो परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुष्पेंद्र का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा वीडियो बनाने के दौरान हुआ। घटना ने एक बार फिर बांध और ऊंचाई वाली जगहों पर बिना सुरक्षा के स्टंट करने के खतरे को सामने ला दिया है।

पढ़ें :- 'बिहार पुलिस ने पैर नहीं, सेना में जाने के सपने तोड़े', राहुल,बोले- मोदी जी इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी, क्या इनके टूटे सपने आप लौटा सकते हैं?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...