1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महादेव की भक्ति में डूबे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था

महादेव की भक्ति में डूबे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) पहुंचे थे। उन्होंने यहां बाबा का विधिवत दर्शन- पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में सुकून है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) पहुंचे थे। उन्होंने यहां बाबा का विधिवत दर्शन- पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में सुकून है।

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर

बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का दर्शन- पूजन करने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे बाबा कालभैरव मंदिर (Baba Kalbhairav ​​Temple) पहुंचे। वहां दर्शन- पूजन किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘बनारस की गलियों में दुनिया का सार लिखा है।

पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ने कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया, अगर ऐसा हुआ तो 'हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे'

एक और पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा ‘आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव जी के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। हर हर महादेव!’

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) सीएम बनने के बाद बनारस पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)ने रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर (Maa Vindhyavasini Temple) में दर्शन-पूजन के लिए गए। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन- पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू, विधायक अविनाश कुमार भी रहे।

पढ़ें :- अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- 'खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...