HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kajari Teej 2023 : सितंबर में इस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज, जानें शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2023 : सितंबर में इस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में कजरी तीज का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कजरी तीज के मौके पर गांवों, मोहल्लों में खेलों का आयोजन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kajari Teej 2023 : हिंदू धर्म में कजरी तीज का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कजरी तीज के मौके पर गांवों, मोहल्लों में खेलों का आयोजन किया जाता है।  परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग एक दूसरे को उपहार देते है। घरों में पकवान बनाया जाता है। महिलाएं गीत, नृत्य का आयोजन करती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस वर्ष कजरी तीज 2 सितम्बर को मनाई जायेगी। इस कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज, सातुढ़ी तीज भी कहा जाता है। जानते हैं कजरी तीज सम्बन्धी तिथि, मुहूर्त, महत्व और अन्य ज़रूरी

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कजरी तीज 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 01 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो रही है। अगले दिन 02 सितंबर 2023 को रात 08 बजकर 49 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार इस साल कजरी तीज 2 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहला कजरी तीज व्रत देवी पार्वती ने रखा था। इस व्रत का पालन करने से वैवाहिक महिलाओं को प्रेम और सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है। इस दिन रात में चन्द्रमा की पूजा की जाती है और हाथ में गेहूं रखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...