Gurugram hit-and-run case : गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान (सोशल मीडिया पर Sia) को कार से जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप है। यह गिरफ़्तारी तब हुई जब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश (BNS की धारा 109) का आरोप जोड़ा, जिसके तहत 10 साल तक की सज़ा का प्रावधान है।

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर शिबाश कविराज ने बताया कि स्पोर्ट्स बाइक चलाने वाली एक महिला को टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को मंगलवार को राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ़्तार किया गया। इस बीच, घटना का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार के महिला की बाइक को टक्कर मारने की घटना का एक अलग नज़ारा दिख रहा है। यह वीडियो महिला के एक परिचित ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है; घटना के समय वे महिला के पीछे ही बाइक चला रहे थे।
View this post on Instagram
पढ़ें :- बिना इमिग्रेशन जांच के इंटरनेशनल फ्लाइट में पहुंचे 3 विदेशी, सरकार ने एयर इंडिया के CEO से मांगा जवाब
महिला के परिवार और सोशल मीडिया पर उनके अपने बयान के अनुसार, वह बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अपनी अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थीं, तभी एक सफ़ेद सेडान कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जिस व्यक्ति की पहचान कथित ड्राइवर के तौर पर हुई है, उसका नाम कल्याण बैंसला बताया गया है। पीड़िता की अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक पर लगे कैमरे ने टक्कर को बाइक के नज़रिए से रिकॉर्ड किया था, जबकि यह नई रिकॉर्डिंग पीछे से बाइक चलाने वाले के नज़रिए (राइडर-आई व्यू) को दिखाती है।
आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर
इस घटना के बाद आरोपी कल्याण बैंसला ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में खुद को बेकसूर बताया था। उसका कहना था कि 20-22 बाइकर का गैंग उसे परेशान कर रहा था और उसे गाली भी दे रहे थे। उसको नहीं पता था कि जिस बाइकर को चोट लगी वह एक महिला है। ये जानकर उसे बेहद दुख हुआ।’ बैंसला ने ये भी कहा कि घटना के व्यक्त उसका परिवार कार में मौजूद था। इस दौरान बाइकर कभी तेजी से आगे निकल जाते, तो कभी अचानक स्पीड कम करके उनका रास्ता ब्लॉक कर देते थे। इस हुड़दंग के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।’