1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Galaxy S26 FE : अपडेट और कैमरे के साथ आया Samsung का नया 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Galaxy S26 FE : अपडेट और कैमरे के साथ आया Samsung का नया 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया ‘Fan Edition’ स्मार्टफोन है, जो पिछले साल आए सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर आया है।यह Galaxy S26 सीरीज का पहला मॉडल है, जिसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Galaxy S26 FE : सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया ‘Fan Edition’ स्मार्टफोन है, जो पिछले साल आए सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर आया है।
यह Galaxy S26 सीरीज का पहला मॉडल है, जिसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया गया है।

पढ़ें :- Galaxy S26 FE : लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन,जानें चिप और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE की कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy S26 FE को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।

रंग विकल्प
यह फोन Pistachio, Blueberry और Graphite तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

ऑफर्स
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कस्टमर्स को 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है।

नो-कॉस्ट EMI
इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए फोन को 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं, कस्टमर्स को 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है।

ई-स्टोर
अगर आप Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करते हैं, तो आपके पास 18 महीने की बैंक EMI चुनने का भी ऑप्शन होगा।

फीचर्स
Samsung Galaxy S26 FE में डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलता है और यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है. खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को पूरे 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

ब्राइटनेस
फोन में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी की बात करें तो इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

बैटरी
बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless Power Share का सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन डस्ट और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...