1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Galaxy S26 FE : लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन,जानें चिप और बैटरी

Galaxy S26 FE : लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन,जानें चिप और बैटरी

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के नए फैन एडिशन फोन Galaxy S26 FE को चुनिंदा Global Market में लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी, जबकि भारत में इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Galaxy S26 FE  :  दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के नए फैन एडिशन फोन Galaxy S26 FE को चुनिंदा Global Market में लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी, जबकि भारत में इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

पढ़ें :- Redmi 17 5G : आ गया Redmi का धाकड़ फोन,जानें बैटरी ,कीमत और चिप

कीमत और बिक्री
Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 699 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Exynos 2500 प्रोसेसर
फोन में 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है।

रैम और स्टोरेज
इसमें 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन सैमसंग के One UI 9 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 17 पर आधारित है।

पढ़ें :- डाइमेंसिटी 7100 SoC, 144Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ Infinix का धाकड़ फोन लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

IP68 रेटिंग
धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है।
वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट मिलता है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन करीब 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.4mm है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...