1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से पकड़ लिया है। गुरुग्राम पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दौसा से कल्याण बैसला को हिरासत में लिया। अब पुलिस उसे गुरुग्राम लेकर आएगी, जहां घटना को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से पकड़ लिया है। गुरुग्राम पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दौसा से कल्याण बैसला को हिरासत में लिया। अब पुलिस उसे गुरुग्राम लेकर आएगी, जहां घटना को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

पढ़ें :- ऑनलाइन सट्टे की लत से कर्ज में डूबे युवक ने, लूट के बाद महिला को कुएं में फेंका, 21 घंटे तक मौत से लड़ती रही ​पीड़िता

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

मामला रविवार 13 सितंबर की सुबह का है। गोल्फ कोर्स रोड पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के अलावा आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली। वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुटी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस में BNS की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का आरोप भी जोड़ा।

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज

राजस्थान तक पहुंची पुलिस टीम

आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी तलाश में गुरुग्राम पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची। पुलिस ने दौसा में कार्रवाई कर कल्याण बैसला को हिरासत में ले लिया। अब उसे गुरुग्राम लाकर घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।

क्या हुआ था गोल्फ कोर्स रोड पर?

सिया स्पोर्ट्स बाइक राइडर हैं। बताया जा रहा है कि वह रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकली थीं। इसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार सवार युवक ने उन्हें रोकने का इशारा किया। आरोप है कि सिया के नहीं रुकने पर कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद सिया बाइक समेत सड़क पर गिर गईं। पूरी घटना उनकी बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। यही फुटेज बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई।

आरोपी से पूछताछ के बाद साफ होगी पूरी कहानी

पुलिस अब आरोपी से टक्कर की वजह, घटनाक्रम और घटना के बाद उसके वहां से निकलने के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि महिला बाइक राइडर को रोकने की कोशिश क्यों की गई और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...