1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कौन होगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? सामने आई ये बड़ी जानकारी

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कौन होगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? सामने आई ये बड़ी जानकारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस अपने अपने दावे कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियां की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर भी सवाल सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस अपने अपने दावे कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियां की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर भी सवाल सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कर्नाटक में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं करेगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

चर्चा है कि अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो वो विधायक ही इसका चयन करेंगे। बता दें कि, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे सामने आएंगे। कांग्रेस ने बीते शनिवार को ही अपने 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। कांग्रेस अब तक राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 209 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

राहुल गांधी ने संभाली चुनाव की कमान
बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक में प्रचार करने के लिए उतर चुके हैं। चुनावी रैलियों में राहुल गांधी भाजपा पर तीखे हमले बोल रहे हैंं इसके साथ ही कर्नाटक की जनता को बड़े आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने चुनावी सभा में लोगों का आह्वान किया कि वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दें और पार्टी को 150 सीटें जिताएं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...