HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Karnataka Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे, अखिलेश बोले-BJP का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया

Karnataka Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे, अखिलेश बोले-BJP का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे है। रूझानों ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे है। रूझानों ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की इस जीत ने विपक्षी नेताओं को संजीवनी दे दी है। कांग्रेस नेताओं के साथ अन्य विपक्षी नेता भी कांग्रेस की इस जीत पर बधाई दे रहे हैं और भाजपा पर निशाना भी साध रहे हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज से करते हैं नफ़रत , ये बीजेपी वाले अब ख़ुद को भगवान से भी बड़ा समझने लग गये हैं : अरविंद केजरीवाल

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है’।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...