1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karnataka Sex Scandal : पवन खेड़ा , बोले-प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी भागने में किसने मदद की और पीएम मोदी क्यूं हैं चुप?

Karnataka Sex Scandal : पवन खेड़ा , बोले-प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी भागने में किसने मदद की और पीएम मोदी क्यूं हैं चुप?

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जब 8 दिसंबर, 2023 को भाजपा नेता देवराज गौड़ा (BJP leader Devaraj Gowda) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा गया था, जिसमें प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) के अश्लील वीडियो से भरी पेन ड्राइव की मौजूदगी का खुलासा किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जब 8 दिसंबर, 2023 को भाजपा नेता देवराज गौड़ा (BJP leader Devaraj Gowda) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा गया था, जिसमें प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) के अश्लील वीडियो से भरी पेन ड्राइव की मौजूदगी का खुलासा किया गया है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

इसके बाद भी भाजपा गठबंधन पर क्यों आगे बढ़ी? साथ सवाल दागा कि सीरियल रेप के वीडियो रिकॉर्ड कर पेन ड्राइव में रखे जाने पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह जानने के बावजूद कि प्रज्वल दुनिया के सबसे बड़े और संदिग्ध यौन शोषण का सरगना है, प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna)  के लिए प्रचार क्यों किया और उसके साथ मंच साझा क्यों किया? प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी भागने में किसने मदद की? इस मामले में प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?

BJP नेता का खुलासा- मिली थी 2976 वीडियो वाली पेन ड्राइव

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एक ओर नया खुलासा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दावा किया था कि उन्हें अश्लील वीडियोज से भरी एक पेन ड्राइव पहले मिली थी, जिसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया था। खास बात है कि इस विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना का नाम सामने आ रहा है।

खबर है कि साल 2023 में होलनरसीपुरा से भाजपा उम्मीदवार रहे देवराज गौड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लिखा था कि जेडीएस के एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना समेत एचडी देवगौड़ा परिवार के कई नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।

देवराज का कहना था कि पेनड्राइव में कुल 2976 वीडियो हैं और इनमें नजर आ रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी हैं। कहा गया कि इन वीडियोज ‘का तब इस्तेमाल ऐसी यौन गतिविधियों को जारी रखने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।’ रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता ने दावा किया है कि एक और पेनड्राइव में ऐसे वीडियोज और फोटोज थे, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के पास पहुंचे थे।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

रिपोर्ट के अनुसार, देवराज गौड़ा ने पत्र में लिखा था, ‘अगर हम जेडीएस के साथ जाते हैं और अगर हम हासन से लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं, इन वीडियोज का इस्तेमाल ब्रह्मास्त्र की तरह हो सकता है और हमारी पार्टी पर बलात्कारियों के परिवार के साथ जुड़े का धब्बा लग सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह हमारी पार्टी की छवि के लिए बड़ा झटका होगा।’

रेवन्ना को हटाने की मांग

रविवार को ही जेडीएस विधायक शरणगौड़ा कंकुर ने एचडी देवगौड़ा को पत्र लिखकर रेवन्ना को पार्टी से बाहर करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि बीते कुछ दिनों में पूरे राज्य में यौन गतिविधियों वाले वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसकी वजह से पार्टी को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि यह प्रज्वल रेवन्ना है, क्योंकि वह वीडियो के कुछ हिस्सों में नजर आया है। ऐसा लगता है कि वह अपराधी है। इसलिए मैं आपसे उसे तत्काल पार्टी से बाहर करने का अनुरोध करता हूं।

क्या था मामला?

हाल ही में 47 वर्षीय एक महिला ने प्रज्वल और उसके पिता एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला रेवन्ना के घर पर काम करती थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।

पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'

मामले में FIR दर्ज

जेडीएस और भाजपा दोनों के चुनाव एजेंट पूर्णचंद्र तेजस्वी एमजी ने अश्लील वीडियो-फोटो के इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि नवीन गौड़ा और कई अन्य लोगों ने प्रज्वल रेवन्ना को बदनाम करने के लिए ये अश्लील वीडियो शेयर किए हैं।

पुलिस की एफआईआर में कहा गया कि नवीन गौड़ा और अन्य ने वीडियो और छवियों में छेड़छाड़ की और प्रज्ज्वल रेवन्ना को बदनाम करने के लिए उन्हें हासन लोकसभा क्षेत्र में पेन ड्राइव, सीडी और व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो और फोटो मतदाताओं के बीच शेयर किया। वे लोगों से प्रज्ज्वल को वोट न देने के लिए कह रहे हैं।”

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार जानिए क्या कहा?

वीडियो सामने आने पर राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि यौन उत्पीड़न के आरोप सिर्फ कुछ हासन नेता पर नहीं हैं। कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र और दूसरे नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए।

शिवकुमार ने कहा कि मैंने उनकी (प्रज्ज्वल रेवन्ना) रिपोर्ट पढ़ी है, जिसमें कहा गया है कि महिला आयोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ​​​​​ने शिवकुमार के अश्लील वीडियो मामले में शामिल होने की बात कही है।

इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कुमारस्वामी को मेरा नाम लेने दीजिए। मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा। क्या वे इस तरह की बात करके महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न को उचित ठहरा रहे हैं। बता दें, कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस का गठबंधन है।

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...