1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video- एमपी में घायल मरीज के परिजनों से कराया एम्बुलेंस साफ, 108एम्बुलेंस कर्मी की शर्मनाक हरकत

Video- एमपी में घायल मरीज के परिजनों से कराया एम्बुलेंस साफ, 108एम्बुलेंस कर्मी की शर्मनाक हरकत

जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल को कटनी के करेला गांव के पास सड़क हादसे में 32 वर्षीय राहुल बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर किया था..

By Harsh 
Updated Date

Katni ( M.P):  मध्य प्रदेश के कटनी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े एक कर्मचारी पर घायल मरीज के परिजनों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना 24 अप्रैल की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में उफनते नाले में श्रद्धालुओं की कार बही: ओडिशा के 7 समेत 8 की मौत, मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल को कटनी के करेला गांव के पास सड़क हादसे में 32 वर्षीय राहुल बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर किया था।

पढ़ें :- Video- सिंधिया को प्रार्थी ने दी 'वोट न देने की धमकी' तो तिलमिलाए केंद्रीय मंत्री, बोले- ये भाषा मेरे साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना

इसी दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारी मोहित पर गंभीर आरोप लगे। परिजनों का कहना है कि कर्मचारी ने पहले पैसों की मांग की और फिर एम्बुलेंस साफ कराने के लिए परिवार की एक महिला सदस्य को मजबूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला एम्बुलेंस साफ करती नजर आ रही है, जबकि कर्मचारी पास में खड़ा दिखाई देता है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। इस घटना ने 108 जैसी आपातकालीन सेवा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला सामने आने के बाद कटनी जिला अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संबंधित ड्राइवर और प्रभारी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...